Bihar Polytechnic Entrance Exam 2026: नमस्ते कैसे हैं आप तो आप सभी के लिए एक बहुत ही बड़ी अपडेट निकाल कर आ रही है | अगर आप 10वीं पास करने के बाद सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में दाखिला लेना चाहते हैं, तो आपके लिए Bihar Polytechnic Entrance Exam 2026 एक शानदार अवसर है। बिहार में पॉलिटेक्निक कोर्स में एडमिशन के लिए हर साल Diploma Certificate Entrance Competitive Examination (DCECE) आयोजित किया जाता है, जिसे (BCECEB) द्वारा आयोजित किया जाता है। जिसमें आवेदन कर सकते हैं जिसकी पूरी जानकारी हम आपको इस आर्टिकल में पूरे विस्तार से बताएंगे
हाल ही में Bihar Polytechnic Entrance Exam 2026 Notification जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा के माध्यम से छात्र Polytechnic Engineering (PE), Paramedical (PM) और Paramedical Matric Level (PMM) कोर्स में एडमिशन प्राप्त कर सकते हैं।
इस लेख में हम आपको Bihar Polytechnic Entrance Exam 2026 Online Apply, Eligibility, Age Limit, Syllabus, Exam Pattern, College List, Required Documents और Apply Process के बारे में पूरी जानकारी देंगे। अगर आप भी इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें-
इस आर्टिकल के अंतिम चरण में आप सभी के सुविधा के लिए हमने महत्वपूर्ण लिंक दे दिया है जिसके मदद से आप इसके बारे में अधिक जानकारी समझ पाएंगे और इसका लाभ भी ले पाएंगे-
Bihar Polytechnic Entrance Exam 2026-Overview
| बोर्ड का नाम | Bihar Combined Entrance Competitive Examination Board (BCECEB) |
| परीक्षा का नाम | Diploma Certificate Entrance Competitive Examination (DCECE) 2026 |
| लोकप्रिय नाम | बिहार पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 |
| कोर्स का नाम | PE (Polytechnic Engineering), PM (Para Medical), PMM (Para Medical Matric) |
| आवेदन का तरीका | ऑनलाइन (Online) |
| नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि | 18 मार्च, 2026 |
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 19 मार्च, 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 21 अप्रैल, 2026 |
| परीक्षा की तिथि | 23 एवं 24 मई, 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | bceceboard.bihar.gov.in |
Bihar Polytechnic Entrance Exam 2026: Online Apply, Date, Syllabus & Full Details
नमस्कार दोस्तों स्वागत है आज के हमारे इस आर्टिकल में आप सभी उम्मीदवार का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है तो जैसे कि आप सभी को हम जानकारी के लिए बता देना चाहते हैं कि जो भी कैंडिडेट चाहते हैं पॉलिटेक्निक के लिए प्रवेश परीक्षा देना तो आप इसके लिए आवेदन कर पाएंगे जिसका आवेदन प्रक्रिया 18 मार्च 2026 से लेकर 21 अप्रैल 2026 तक चलने वाला है जिसकी पूरी जानकारी हम आपको इस आर्टिकल में पूरे विस्तार पूर्वक बताने वाले हैं-
दूसरी तरफ आप सभी को बता देना चाहते हैं कि जो भी कैंडिडेट पॉलिटेक्निक करने के लिए फॉर्म भरना चाहते हैं तो इसकी आवेदन प्रक्रिया पूरी तरीके से ऑनलाइन के माध्यम से रखी गई है आपको ऑनलाइन की मदद से आवेदन करना होगा जो इस प्रकार से है स्टेप बाय स्टेप इस आर्टिकल में बताया गया है जानकारी-
बिहार पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा, जिसे DCECE भी कहा जाता है, राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है। इसके माध्यम से छात्रों को बिहार के विभिन्न सरकारी और निजी संस्थानों में डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग (PE), पैरामेडिकल (PM), और पैरामेडिकल मैट्रिक (PMM) पाठ्यक्रमों में दाखिला मिलता है। यह उन छात्रों के लिए एक सुनहरा मौका है जो कम उम्र में तकनीकी कौशल हासिल कर अच्छी नौकरी पाना चाहते हैं।
Bihar Polytechnic Entrance Exam 2026-Important Date
| Event | Date |
|---|---|
| नोटिफिकेशन जारी | 18 मार्च 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 19 मार्च 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 21 अप्रैल 2026 |
| फीस जमा करने की अंतिम तिथि | 22 अप्रैल 2026 |
| फॉर्म सुधार | 23 – 24 अप्रैल 2026 |
| एडमिट कार्ड | 15 मई 2026 |
| परीक्षा तिथि | 23 मई 2026 (PE) / 24 मई 2026 (PM, PMM) |
Bihar Polytechnic Entrance Exam 2026-Application Fee
जैसे कि जो भी कैंडिडेट पॉलिटेक्निक करने के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो अलग-अलग श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है जो इस प्रकार से हैश्रेणी और कोर्सेज की संख्या के आधार पर शुल्क विवरण नीचे दिया गया है:
| कोर्सेज की संख्या | General / BC / EBC | SC / ST / PwD |
| केवल 1 कोर्स (PE/PM/PMM) | ₹ 750 | ₹ 480 |
| कोई भी 2 कोर्स | ₹ 850 | ₹ 530 |
| तीनों कोर्सेज (All Three) | ₹ 950 | ₹ 630 |
Bihar Polytechnic Entrance Exam 2026-Age Limit
आप सभी को हम जानकारी के लिए बता देना चाहते हैं कि पॉलिटेक्निक करने के लिए आपको विभिन्न कोर्सेज के लिए आयु सीमा इस प्रकार निर्धारित है:
- PE (पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग): कोई न्यूनतम या अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं है।
- PMM (पैरामेडिकल मैट्रिक): न्यूनतम 15 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष।
- PM (पैरामेडिकल इंटर): न्यूनतम 17 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष (नर्सिंग कोर्सेज के लिए)।
Bihar Polytechnic Entrance Exam 2026-Qualification
आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता की जांच जरूर कर लें-
- PE (Polytechnic Engineering) के लिए: आवेदक कम से कम 10वीं/मैट्रिक पास होना चाहिए और कुल अंकों का न्यूनतम 35% होना अनिवार्य है।
- PMM (Para Medical Matric Level) के लिए: आवेदक ने मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं/मैट्रिक (Science/English के साथ) पास की हो।
- PM (Para Medical Intermediate Level) के लिए: आवेदक ने 12वीं (PCB/PCM) विषयों के साथ पास की हो। नर्सिंग कोर्स के लिए अलग-अलग पात्रता मानदंड हो सकते हैं।
Bihar Polytechnic Entrance Exam 2026-Selection Process
बिहार पॉलिटेक्निक में चयन पूरी तरह से मेरिट (Merit) पर आधारित होता है। इसकी प्रक्रिया इस प्रकार है:
- प्रवेश परीक्षा (Entrance Exam): सबसे पहले छात्रों को लिखित परीक्षा देनी होती है।
- रैंक कार्ड (Rank Card): परीक्षा के अंकों के आधार पर रैंक लिस्ट जारी की जाती है।
- काउंसलिंग (Online Counseling): रैंक के अनुसार छात्रों को कॉलेज और ब्रांच चुनने का मौका दिया जाता है।
- दस्तावेज सत्यापन (Document Verification): आवंटित कॉलेज में जाकर डॉक्यूमेंट्स वेरीफाई करवाने होते हैं।
Bihar Polytechnic Entrance Exam 2026-Required Documents
काउंसलिंग और फॉर्म भरते समय इन दस्तावेजों की जरूरत होगी:
- 10वीं/मैट्रिक का मूल अंक पत्र और प्रमाण पत्र।
- DCECE 2026 एडमिट कार्ड।
- जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate)।
- आवासीय प्रमाण पत्र (Residential Certificate)।
- चरित्र प्रमाण पत्र (Character Certificate)।
- आधार कार्ड (Aadhar Card)।
- ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर।
- पासपोर्ट साइज फोटो (6 प्रतियां)।
- EWS/DQ सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)।
How To Apply Online For Bihar Polytechnic Entrance Exam 2026
आप सभी उम्मीदवार को हम पूरे विस्तार पूर्वक बता देना चाहते हैं कि जो भी स्टूडेंट चाहते हैं बिहार पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना तो आपको ही सभी स्टेप को फॉलो करना होगा जिसके मदद से आप आवेदन कर पाएंगे-
Step 1 – Register On Portal & Get Login Details
- Bihar Polytechnic Online Apply 2026 करने के लिए आपको सबसे पहले ऑफिशल वेबसाइट का होम पेज पर जाना है-

- होम पेज पर जाने के बाद आप सभी को Online Application Forms का सेक्शन मिलेगा-
- अभी इसी ऑप्शन में आपको एक विकल्प मिलेगा Online Application form for Bihar Polytechnic Entrance Exam 2026 का विकल्प मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा-

- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा-
- इसके बाद आप सभी को एक ऑप्शन देखने को मिलेगा New User? Register Here का विकल्प मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा-

- क्लिक करने के बाद आपके सामने इसका नया रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा जिससे आपको ध्यानपूर्वा भर देना है-
- सभी जानकारी को एक बार सही तरीके से मिलान कर लेना है और सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करके लॉगिन डिटेल्स को प्राप्त कर लेना होगा आदि-
Step 2 – Login & Fill Bihar Polytechnic Entrance Exam Online Form 2026
- सफलतापूर्वक नायक पंजीकरण कर देने के बाद आप सभी को पोर्टल में लॉगिन करना होगा-
- पोर्टल पर लोगिन करने के बाद आपके सामने इसका Online Application Form खुलकर आ जाएगा जिसे आपको धैर्यपूर्वक भरना होगा-
- मांगे जाने वाले सभी डॉक्यूमेंट को स्कैन करके अपलोड कर देना है-
- उसके बाद आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कर देना है-
- पौमेंट्स कर देने के बाद सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करके एप्लीकेशन स्लीप को प्राप्त कर लेना होगा आदि-
निष्कर्ष (Conclusion)
अगर आप 10वीं के बाद टेक्निकल फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं, तो Bihar Polytechnic Entrance Exam 2026 आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है। इस परीक्षा को पास करके आप बिहार के अच्छे सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में एडमिशन लेकर इंजीनियरिंग और टेक्निकल क्षेत्र में अपना भविष्य बना सकते हैं।
Bihar Polytechnic Entrance Exam 2026 उन छात्रों के लिए एक बड़ा अवसर है जो तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में कदम रखना चाहते हैं। इस लेख में हमने आवेदन से लेकर चयन तक की पूरी जानकारी दी है। समय रहते अपना आवेदन पूरा करें और अपनी तैयारी शुरू कर दें=
Important Link
| Apply Now | Apply Online || Login |
| Official Notification | Clcik Here |
| Official Website | Click Here |
| Home Page | Click Here |
| Join Us | Teligram || Whatsapp |




