Bihar Murgi Palan Yojana 2026: बिहार समेकित मुर्गी विकास योजना-ऑनलाइन आवेदन, पात्रता, चयन प्रक्रिया, दस्तावेज़ और पूरी जानकारी

Bihar Murgi Palan Yojana 2026

Bihar Murgi Palan Yojana 2026: नमस्ते कैसे हैं आप सभी तो आप सभी के लिए एक बहुत ही बड़ी खुशखबरी अपडेट आ चुकी है यानी कि बिहार सरकार के द्वारा आपको लाखों रुपया सब्सिडी दे रही है सरकार मुर्गी पालन करने के लिए जिसको लेकर आवेदन 2026 के लिए शुरू हो चुका है |  बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग (पशुपालन निदेशालय) द्वारा राज्य में मुर्गी पालन को बढ़ावा देने के लिए समेकित मुर्गी विकास योजना 2025-26 शुरू की गई है।

इस योजना के अंतर्गत ब्रायलर और लेयर मुर्गी फार्म स्थापित करने के लिए सरकार द्वारा अनुदान (सब्सिडी) दिया जाएगा। इसका उद्देश्य ग्रामीण युवाओं, किसानों और पशुपालकों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा राज्य में अंडा और चिकन उत्पादन बढ़ाना है।

इस योजना के तहत इच्छुक आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और सरकार से लाखों रुपये तक का अनुदान प्राप्त कर सकते हैं। यदि आप भी मुर्गी पालन व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो यह योजना आपके लिए बहुत लाभदायक हो सकती है।

नीचे इस योजना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे Overview, Apply Process, Selection Process, Apply Date, Course Details, Required Documents, सभी जानकारी हम पूरे संपूर्ण हिंदी भाषा में बताएंगे-

जैसे कि आप सभी को हम बता देना चाहते हैं कि इस आर्टिकल के अंतिम चरण में आप सभी के सुविधा के लिए हमने महत्वपूर्ण लिंक दे दिया है जिसके मदद से आप इसके बारे में अधिक जानकारी समझ सकते हैं और इसका लाभ ले सकते हैं

Bihar Murgi Palan Yojana 2026-Overview

योजना का नाम समेकित मुर्गी विकास योजना 2025-26
विभाग डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग, बिहार
योजना का उद्देश्य मुर्गी पालन को बढ़ावा देना
लाभ सरकार द्वारा अनुदान (Subsidy)
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट state.bihar.gov.in/ahd
लाभार्थी किसान, बेरोजगार युवा, पशुपालक
परियोजना ब्रायलर और लेयर मुर्गी फार्म

बिहार समेकित मुर्गी विकास योजना 2026-योजना का संक्षिप्त विवरण

आप सभी को हमारे इस आर्टिकल में हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है बिहार के लोगों के लिए बिहार सरकार के द्वारा लाखों रुपया का अनुदान दिया जा रहा है मुर्गी पालन करने के लिए यानी कि आप सभी को बता दें अगर आप भी चाहते मुरी पालन करना तो बिहार सरकार के द्वारा सब्सिडी दिया जा रहा है जिसकी पूरी जानकारी हम आपको इस आर्टिकल में पूरे विस्तार से बताने की कोशिश करेंगे ताकि आप भी इसके बारे में अधिक जानकारी समझ सके और इसके लिए आवेदन कर सके

दूसरी तरफ हम आप सभी उम्मीदवारों को बता देना चाहते हैं कि जो भी कैंडिडेट चाहते हैं इसका लाभ लेना और इसके लिए आवेदन करना तो आवेदन प्रक्रिया पूरी तरीके से Bihar Murgi Palan Yojana 2026 ऑनलाइन के माध्यम से रखी गई है जो की ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर पाएंगे

समेकित मुर्गी विकास योजना 2025-26 के तहत बिहार सरकार द्वारा ब्रायलर और लेयर मुर्गी फार्म स्थापित करने के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। योजना के अंतर्गत विभिन्न क्षमता वाले पोल्ट्री फार्म पर सरकार द्वारा 30% से 50% तक सब्सिडी दी जाएगी।

इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और किसानों की आय में वृद्धि होगी। इच्छुक आवेदक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित समय के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Bihar Murgi Palan Yojana 2026-Apply Date

प्रक्रिया तिथि
आवेदन शुरू विभागीय लिंक जारी होने के बाद
आवेदन की अंतिम तिथि लिंक जारी होने के 15 दिनों के अंदर
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
नोट: आवेदन लिंक जारी होने के बाद 15 दिनों के भीतर आवेदन करना अनिवार्य होगा।

Bihar Murgi Palan Yojana 2026-प्रशिक्षण विवरण

इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक के पास पोल्ट्री प्रशिक्षण प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। यह प्रशिक्षण सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से होना चाहिए।

 

प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी:

  • कुक्कुट पालन प्रशिक्षण
  • अवधि – लगभग 6 दिन
  • प्रशिक्षण देने वाले संस्थान – सरकारी पशुपालन प्रशिक्षण केंद्र
 

प्रशिक्षण में निम्न विषय पढ़ाए जाते हैं:

  • मुर्गी पालन की तकनीक
  • मुर्गियों की नस्ल चयन
  • चारा प्रबंधन
  • बीमारी से बचाव
  • पोल्ट्री फार्म प्रबंधन
  • अंडा उत्पादन बढ़ाने की तकनीक

Bihar Murgi Palan Yojana 2026-Project Details

इस योजना के अंतर्गत अलग-अलग क्षमता वाले मुर्गी फार्म स्थापित करने के लिए अनुदान दिया जाएगा।

1. सामान्य वर्ग (General Category)

क्षमता इकाई लागत अनुदान प्रतिशत अधिकतम अनुदान
10,000 ब्रायलर लगभग ₹1 करोड़ 30% ₹30 लाख
5,000 लेयर ₹48.50 लाख 30% ₹14.55 लाख
3,000 ब्रायलर ₹10 लाख 30% ₹3 लाख

2. अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति

क्षमता इकाई लागत अनुदान प्रतिशत अधिकतम अनुदान
10,000 ब्रायलर ₹1 करोड़ 40% ₹40 लाख
5,000 लेयर ₹48.50 लाख 40% ₹19.40 लाख
3,000 ब्रायलर ₹10 लाख 50% ₹5 लाख

Bihar Murgi Palan Yojana 2026-भूमि की आवश्यकता

मुर्गी फार्म स्थापित करने के लिए जमीन की भी आवश्यकता होगी।

परियोजना भूमि आवश्यकता
10,000 ब्रायलर 100 डिसमिल
5,000 लेयर 50 डिसमिल
3,000 ब्रायलर 16.10 डिसमिल
भूमि आपकी स्वयं की या लीज पर भी हो सकती है।

Bihar Murgi Palan Yojana 2026-Important Point

कुछ महत्वपूर्ण बिंदु दिया गया है इस योजना से रिलेटेड जिसे आपको ध्यान में रखना होगा क्योंकि आगे चलकर किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी=

  • यह योजना वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए लागू है
  • पूरे बिहार राज्य में लागू
  • आवेदन केवल ऑनलाइन होगा
  • आवेदन लिंक जारी होने के बाद 15 दिनों में आवेदन करना होगा
  • प्रशिक्षण प्रमाण पत्र आवश्यक
  • बैंक से ऋण लेकर भी परियोजना स्थापित की जा सकती है
  • लाभार्थी का चयन विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार होगा

Bihar Murgi Palan Yojana 2026-Required Document

आप सभी उम्मीदवारों को हम बता देना चाहते हैं कि जो भी कैंडिडेट चाहते हैं इस योजना का लाभ बना इसके लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी जो इस प्रकार से-

  • ऑनलाइन आवेदन करते समय निम्न दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे:
  • भूमि का प्रमाण पत्र
  • अद्यतन लगान रसीद / लीज एग्रीमेंट / नक्शा
  • बैंक पासबुक
  • बैंक द्वारा जारी ऋण स्वीकृति पत्र (यदि हो)
  • कुक्कुट पालन प्रशिक्षण प्रमाण पत्र (6 दिन)
  • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST के लिए)
  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी / पहचान पत्र
  • पैन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Bihar Murgi Palan Yojana 2026-Selection Process

इस योजना में लाभार्थी का चयन किस तरीके से किया जाएगा जो निम्न प्रकार से हैं आप देख सकते हैं-

  1. सबसे पहले ऑनलाइन आवेदन जमा होंगे
  2. आवेदन की जांच विभाग द्वारा की जाएगी
  3. पात्र आवेदकों की सूची तैयार की जाएगी
  4. चयन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर हो सकता है
  5. जिला स्तर पर सत्यापन किया जाएगा
  6. अंतिम चयन के बाद अनुदान स्वीकृत किया जाएगा

यदि किसी जिले में निर्धारित संख्या से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं तो विभाग अपने दिशा-निर्देशों के अनुसार चयन करेगा।

How To Apply Online In Bihar Murgi Palan Yojana 2026

आप सभी बिहार के उम्मीदवारों को हम बता देना चाहते हैं कि जो भी कैंडिडेट चाहते हैं मुर्गी पालन करना तो उसके लिए सरकार आपको सब्सिडी भी दे रही है जिसको लेकर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुका है ऑनलाइन के माध्यम से इन सभी स्टेप को फॉलो करके आप आसानी से मुर्गी पालन योजना 2026 के लिए आवेदन कर पाएंगे जो इस प्रकार से-

स्टेप 1 – सबसे पहले न्यू रजिस्ट्रैशन करके लॉगिन डिटेल्स प्राप्त करें

  • Bihar Murgi Palan Yojana 2026: ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आप सभी उम्मीदवार को सबसे पहले बिहार के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा जो इसके लिए बनाया गया है-

Bihar Murgi Palan Yojana 2026

  • अब यहां पर आने के बाद आपको बहुत सारा ऑप्शन देखने को मिलेगा लेकिन अगर आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो सबसे पहले आपको रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन पर क्लिक करना होगा आगे रजिस्ट्रेशन करना होगा-

Bihar Murgi Palan Yojana 2026

  • रजिस्ट्रेशन के विकल्प जैसी क्लिक करेंगे आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा जिसमें आपको अपना आधार नंबर मोबाइल नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन करना पड़ेगा
  • रजिस्ट्रेशन कर लेने के बाद आपको सबमिट का ऑप्शन में क्लिक करके आपको ना लॉगिन को प्राप्त कर लेना है

स्टेप 2 – पोर्टल मे लॉगिन करके Bihar Murgi Palan Yojana 2025 मे अप्लाई करें

  • नया नया रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको लॉगिन कर देना है-

Bihar Murgi Palan Yojana 2026

  • अब यहां पर आपको अपना लॉगिन डिटेल्स को दर्ज करना होगा और Login के विकल्प पर क्लिक करना होगा
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने डैशबोर्ड खुलकर आ जाएगा-

  • अब यहां पर आपको आवेदन का लिंक मिलेगा जिस पर क्लिक करके आप पर स्टेप बाय स्टेप एप्लीकेशन फॉर्म को मांगे सभी जानकारी को दर्ज कर देना है
  • सभी जानकारी के दर्ज कर देने के बाद आपको अपनी जानकारी दी गई है सभी जानकारी एक बार मिलान कर लीजिएगा अच्छी तरीके से-
  • सभी जानकारी मिलान कर देने के बाद आपको सबमिट का ऑप्शन पर क्लिक करके एप्लीकेशन स्लिप प्राप्त कर लेना है-

तो आप सभी उम्मीदवार उपरोक्त किया सभी स्टेप को फॉलो करके आसानी से मुर्गी पालन योजना 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं और इसका लाभ ले सकते हैं-

निष्कर्ष

आप सभी उम्मीदवार को हम बता देना चाहते हैं कि इस आर्टिकल के मदद से हमने आपको न केवल इस योजना के बारे में बताइए बल्कि इस योजना से रिलेटेड हर वह जानकारी बता दिए जो आपके लिए बहुत ही खास था कि कैसे आप इसके लिए आवेदन कर पाएंगे क्या-क्या डॉक्यूमेंट लगेगा

समेकित मुर्गी विकास योजना 2025-26 बिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है जिसका उद्देश्य राज्य में मुर्गी पालन व्यवसाय को बढ़ावा देना है। इस योजना के माध्यम से किसान और बेरोजगार युवा आसानी से पोल्ट्री फार्म स्थापित कर सकते हैं और सरकार से लाखों रुपये तक की सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं।

यदि आप भी मुर्गी पालन का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करके सरकारी सहायता का लाभ जरूर लें।

Important Link 

Apply Now Click Here
 Status Check Click Here
Official Website  Click Here
Home Page Click Here
Join Us Teligram  ||  Whatsapp 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *