Bihar Death Certificate New Rules 2026: बिहार में अब मात्र 24 घंटे में ई-मेल या मोबाइल पर मिलेगा मृत्यु प्रमाण पत्र- जाने सभी जानकारी बिस्तार से

Bihar Death Certificate New Rules 2026

Bihar Death Certificate New Rules 2026: नमस्ते आप सभी बिहार के आम जनता के लिए एक बहुत ही बड़ा अहम कदम उठाया गया है जो कि आप सभी के लिए राहत भरी खबर है दोस्तों अगर आप बिहार राज्य से हैं तो आप सभी को बता दे- बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए मृत्यु प्रमाण पत्र (Death Certificate) निर्गत करने की प्रक्रिया में ऐतिहासिक बदलाव किया है। अब ग्रामीणों को ब्लॉक या जिला कार्यालयों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी। नई व्यवस्था के तहत अब मात्र 24 घंटे के भीतर आपके मोबाइल या ई-मेल पर मृत्यु प्रमाण पत्र भेज दिया जाएगा।

दूसरी तरफ हम आप सभी को बता देना चाहते हैं कि इससे पहले मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए कर आपको अलग-अलग कार्यालय अलग-अलग विभागीय को चक्कर लगाना पड़ता था लेकिन अब यह काम नहीं करना पड़ेगा क्योंकि बिहार सरकार पंचायती राज विभाग के द्वारा ऑफिस में बदलाव कर दिया गया है-

इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे कि Bihar Death Certificate Online 2026 की नई प्रक्रिया क्या है, प्रमाण पत्र कहाँ से मिलेगा और वार्ड स्तर पर क्या नई जिम्मेदारियां दी गई हैं

इस आर्टिकल के अंतिम चरण में आप सभी के सुविधा के लिए हमने महत्वपूर्ण लिंक दिया है जिसके मदद से आप इसके बारे में और भी जानकारी समझ पाएंगे-

Bihar Death Certificate New Rules 2026

Bihar Death Certificate New Rules 2026-Overview

विभाग का नाम पंचायती राज विभाग, बिहार सरकार
नई समय सीमा 24 घंटे के भीतर
प्रमाण पत्र प्राप्त करने का माध्यम ई-मेल, मोबाइल (WhatsApp) या फिजिकल कॉपी
रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी पंचायत सचिव-सह-रजिस्ट्रार
डेटा संग्रहकर्ता वार्ड सदस्य / पंच / वार्ड सचिव
लाभार्थी बिहार के समस्त ग्रामीण एवं शहरी निवासी

बिहार में नई व्यवस्था 2026: 24 घंटे में ई-मेल या मोबाइल पर मिलेगा मृत्यु प्रमाण पत्र – पूरी जानकारी

हमारे इस आर्टिकल में आप सभी बिहार की आम जनता को हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है जैसे कि आप सभी को बता दें बिहार सरकार पंचायती राज विभाग के द्वारा अब आपको 24 घंटे के भीतर ही मृत्यु प्रमाण पत्र मिल जाएगा वह भी आपके ईमेल मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप पर या फिजिकल कॉपी के रूप में भी मिल जाएगा जिसकी जिम्मेदारी पंचायत सचिव सा रजिस्टर होंगे अब लिए इस आर्टिकल के मदद से हम आपके पूरे विस्तार से बताते हैं कि कैसे आपको आवेदन करना है

 दूसरी तरफ हम आप सभी को बता देना चाहते हैं कि इस आर्टिकल के मदद से हमने आपके पूरे विस्तार से Bihar Death Certificate New Rules 2026 आवेदन के बारे में भी जानकारी दिए हैं ताकि आप बिना किसी परेशानी के आवेदन कर सके | अगर आप बिहार से हैं तो आप इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पड़ेगा

बिहार के गांवों में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना हमेशा से एक कठिन कार्य रहा है। इसी को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए सरकार ने पंचायत सचिवों को ‘रजिस्ट्रार’ की शक्ति दी है। अब अंत्येष्टि (दाह-संस्कार) के तुरंत बाद डेटा संकलन कर 24 घंटे के अंदर प्रमाण पत्र जारी करना अनिवार्य कर दिया गया है।-

Read Also – Arunachal Pradesh SSB Group C Recruitment 2026: 122 पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू- जाने योग्यता, उम्र, चयन प्रक्रिया

Bihar Mahila Rojgar Yojana Payment Status Check: बिहार महिला रोजगार योजना का 10 हजार आया या नहीं ऐसे देखे- जाने सभी जानकारी

Bihar Matric Inter Pass Scholarship 2026: बिहार से मैट्रिक इंटर पास करने पे ₹10,000 से ₹25,000 तक स्कालरशिप मिलता है-समझे पूरी जानकारी

Bihar Mukhyamantree Khel Vikaas Yojana 2026: बिहार के बच्चों के लिए एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केन्द्र मैं प्रशिक्षण शुरू- ऐसे होगा आवेदन

Bihar Death Certificate New Rules 2026-Important Point

सबसे बड़ी बात यह है कि इस योजना के बारे में जानने के लिए आपको कुछ महत्वपूर्ण जो पॉइंट दिया गया है जिसे आपको ध्यानपूर्वक रख लेना है ताकि आगे चलकर किसी प्रकार के कोई परेशानी ना हो इसमें कुछ महत्वपूर्ण बिंदु दिया गया है-

  • समय की बचत: पहले जिस काम में 21 दिन लगते थे, वह अब केवल 24 घंटे में होगा।
  • डिजिटल डिलीवरी: प्रमाण पत्र सीधे आपके ई-मेल या मोबाइल पर पीडीएफ के रूप में आएगा।
  • भ्रष्टाचार पर रोक: बिचौलियों और दलालों का चक्कर पूरी तरह समाप्त हो जाएगा।
  • वार्ड स्तर पर निगरानी: श्मशान या कब्रिस्तान स्तर पर ही डेटा कलेक्शन की व्यवस्था की गई है।

Bihar Death Certificate New Rules 2026

Bihar Death Certificate New Rules 2026-कहाँ से मिलेगा सर्टिफिकेट?

अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, मृत्यु के स्थान के आधार पर प्रमाण पत्र जारी करने वाले कार्यालय अलग-अलग होंगे:

  • गांव में मृत्यु होने पर: यदि मृत्यु पंचायत क्षेत्र के भीतर हुई है, तो पंचायत सचिव ही सर्टिफिकेट जारी करेंगे।
  • पंचायत के बाहर मृत्यु होने पर: यदि मृत्यु अस्पताल (शहर) या किसी दूसरे शहर/राज्य में हुई है, तो पंचायत कार्यालय से सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा। इसके लिए आपको जिला कार्यालय (नगर निकाय) जाना होगा।
  • विकल्प: परिजन चाहें तो डिजिटल कॉपी के अलावा पंचायत कार्यालय जाकर फिजिकल (कागज पर) कॉपी भी प्राप्त कर सकते हैं।

Selection Process of Officials: वार्ड स्तर पर मिली बड़ी जिम्मेदारी

जैसे दोस्तों मिली जानकारी के अनुसार सरकार ने डेटा कलेक्शन के लिए वार्ड स्तर पर ‘घाटों का बंटवारा’ किया है:

  • यदि एक वार्ड में एक से अधिक श्मशान या कब्रिस्तान हैं, तो पहले के प्रभारी वार्ड सदस्य, दूसरे के पंच और तीसरे के वार्ड सचिव होंगे।
  • ये प्रभारी सूचनादाता से जानकारी लेकर मृत्यु पंजी (Register) तैयार करेंगे और डेटा पंचायत सचिव को सौंपेंगे

Bihar Death Certificate New Rules 2026-Required Documents

मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करते समय या डेटा देते समय निम्नलिखित जानकारी/दस्तावेज तैयार रखें:

  • मृतक का आधार कार्ड।
  • सूचना देने वाले (परिजन) का मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी।
  • मृत्यु की तिथि और स्थान का विवरण।
  • अंत्येष्टि का साक्ष्य (वार्ड सदस्य द्वारा सत्यापित)।

Important of Death Certificate: सटीक डेटा और सरकारी लाभ

सबसे पहले आप सभी को बता देना चाहते हैं की मृत्यु प्रमाण पत्र न होने की स्थिति सटीक डेटा उपलब्ध होने से शोक संतप्त परिवारों को निम्नलिखित लाभ तुरंत मिल सकेंगे:

  • पेंशन: विधवा या पारिवारिक पेंशन योजना।
  • बीमा दावा: इंश्योरेंस क्लेम के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र अनिवार्य है।
  • संपत्ति उत्तराधिकार: जमीन-जायदाद के नामांतरण में आसानी।
  • अन्य योजना: सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ।

Bihar Death Certificate New Rules Benefits: दलालों और भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम

अक्सर प्रखंड (Block) कार्यालयों में प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ग्रामीणों को दलालों के चक्कर काटने पड़ते थे और अवैध वसूली की शिकायतें आती थीं।

  • अब सीधे पंचायत स्तर पर सुविधा होने से इस पर लगाम लगेगी।
  • शपथ पत्र (Affidavit) और जटिल कागजी कार्यवाही की आवश्यकता कम हो जाएगी।
  • ब्लॉक जाने का यात्रा खर्च और समय दोनों बचेंगे।

Bihar Death Certificate New Rules 2026-Apply Process

नई व्यवस्था के अनुसार बिहार में पंचायती राज विभाग द्वारा जो नई व्यवस्था लाई गई है अब आपको किसी भी कार्यालय किसी भी ऑफिस में घंटे की लाइन लगाने की जरूरत नहीं होगी आवेदन प्रक्रिया निम्न प्रकार से है-

  1. सबसे पहले आप सभी को सूचना देना: मृत्यु के बाद संबंधित वार्ड सदस्य या श्मशान प्रभारी को सूचना देनी होगी।
  2. उसके बाद डेटा कलेक्शन: वार्ड सदस्य अंत्येष्टि के उपरांत डेटा संग्रह कर इसे ‘पंचायत सचिव-सह-रजिस्ट्रार’ को देंगे।
  3. सर्टिफिकेट जनरेशन: पंचायत सचिव 24 घंटे के भीतर डिजिटल पोर्टल के माध्यम से सर्टिफिकेट जारी करेंगे।
  4. प्राप्ति: सर्टिफिकेट आपके द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर या ई-मेल पर भेज दिया जाएगा।

Bihar Death Certificate New Rules 2026

निष्कर्ष (Conclusion)

तो आप सभी को पूरे विस्तार से न केवल हमने Bihar Death Certificate New Rules 2026 न केवल के बारे में बताया बल्कि हमने आपके पूरे विस्तार से किस तरीके से अगर आप बिहार सहित तो मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदन करेंगे कब से कब तक आपका समय लगेगा कितने दिनों में मिलेगा और कहां से मिलेगा और कैसे मिलेगा सभी जानकारी बता दिए | आप इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पड़े होंगे अगर आपको अच्छा लगा हो तो लाइक करिए दोस्तों में भी शेयर करिए-

बिहार सरकार का यह कदम डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है। Bihar Death Certificate New Rules 2026 से न केवल आम आदमी की परेशानी कम होगी, बल्कि सरकारी तंत्र में पारदर्शिता भी आएगी। अब 21 दिन का इंतजार बीते कल की बात हो गई है, अब आपका हक मात्र 24 घंटे में आपके हाथ में होगा।

इसी तरह की बिहार सरकारी नौकरी, योजना और लेटेस्ट अपडेट के लिए rajbihar.com पर विजिट करते रहें।

Important Link 

Pepar Cut Click Here
District Link  Click Here
Home Page Click Here
Join Us Teligram  ||  Whatsapp 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *