Bihar Free Coaching Scheme 2026: बिहार के SC/ST छात्रों के लिए BPSC, SSC, Banking, Railway की फ्री कोचिंग-जाने आवेदन प्रक्रिया

Bihar Free Coaching Scheme 2026

Bihar Free Coaching Scheme 2026: आप सभी बिहार के छात्र-छात्राओं को बताते हुए यह बात हमें बहुत ही खुशी हो रही है कि बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग द्वारा भोजपुर जिले के SC/ST वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत BPSC, SSC, Banking, Railway और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को परीक्षा पूर्व निःशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी। जिसकी पूरी जानकारी हम आपको इस आर्टिकल में पूरे विस्तार से बताएंगे ताकि आप बिना किसी परेशानी के इसके लिए आवेदन कर सके और इसका लाभ उठा सके

दूसरी तरफ हम आप सभी को बता देना चाहते हैं इस योजना के बारे में इस संबंध में जिला कल्याण पदाधिकारी, भोजपुर द्वारा आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है, जिसमें आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, चयन प्रक्रिया, प्रशिक्षण अवधि और महत्वपूर्ण तिथियों की विस्तृत जानकारी दी गई है।

इस आर्टिकल के अंतिम चरण में महत्वपूर्ण लिंक दिया गया है जिसका सहारा लेकर आप अधिक जानकारी समझ सकते हैं और इसके लिए आवेदन कर सकते हैं-

Bihar Free Coaching Scheme 2026

Bihar Free Coaching Scheme 2026-Overview

योजना का नाम Bihar SC/ST Free Coaching Scheme
संचालक विभाग अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, बिहार सरकार
जिला भोजपुर (आरा)
लाभार्थी SC/ST वर्ग के छात्र-छात्राएं
कोचिंग शुल्क पूरी तरह निःशुल्क
चयन माध्यम लिखित परीक्षा
प्रशिक्षण अवधि 6 माह

बिहार के SC/ST छात्रों के लिए BPSC, SSC, Banking, Railway की फ्री कोचिंग-जाने आवेदन प्रक्रिया-Bihar Free Coaching Scheme 2026 ?

बिहार राज्य के आप सभी छात्र-छात्राओं को हमारे इस आर्टिकल में हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है | तो आप सभी छात्र-छात्राओं को बता देना चाहते हैं अगर आप भी SC/ST वर्ग के छात्र-छात्राएं हैं और अभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए फॉर्म भरे हैं और आप भी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आप सभी को बता दे बिहार सरकार के द्वारा फ्री में आपको कोचिंग का लाभ दिया जा रहा है | जिसको लेकर आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दिया गया है जिसकी पूरी जानकारी हम आपको इस आर्टिकल में पूरे विस्तार से बताएंगे-

दूसरी तरफ हम आप सभी को बता देना चाहते हैं Bihar Free Coaching Scheme 2026 इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है तो आपको कैसे आवेदन करना है इसकी भी जानकारी पूरे विस्तार से बताएंगे ताकि आप बिना किसी परेशानी के आवेदन कर सकें

योजना का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर SC/ST वर्ग के मेधावी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर देना है, ताकि वे सरकारी नौकरियों में चयनित होकर समाज की मुख्यधारा में शामिल हो सकें।

Bihar Free Coaching Scheme 2026
Bihar Free Coaching Scheme 2026

Bihar Free Coaching Scheme 2026-Important Dates

BPSC / SSC कोचिंग

प्रक्रिया तिथि
आवेदन की अंतिम तिथि 12/01/2026
नामांकन परीक्षा 17/01/2026
नामांकन परिणाम 22–29/01/2026
प्रशिक्षण प्रारंभ 01/02/2026

Bihar Free Coaching Scheme 2026-किन परीक्षाओं के लिए मिलेगी फ्री कोचिंग?

इस योजना के अंतर्गत निम्नलिखित परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी:

  • BPSC (Bihar Public Service Commission)
  • SSC (Staff Selection Commission)
  • Banking (IBPS, SBI आदि)
  • Railway (RRB)
  • अन्य राज्य व केंद्र स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाएं

Read Also – Bihar Jamabandi Parchi Kaise Nikale : बिहार जमाबंदी पर्ची ऑनलाइन ऐसे डाउनलोड करे- राजस्व महा अभियान जमाबंदी पर्ची

Bihar Free Coaching Scheme 2026-Course Details

इस योजना के बारे में सभी स्टूडेंट को जानकारी नहीं है लेकिन मुख्य बिंदुओं के माध्यम से कोई बताए गया है इस योजना के बारे में की कितने दिनों का अवधि होगा कौन से विषय में पढ़ाई की जाएगी इसके बारे में जानकारी समझ लीजिए-

  • कोचिंग अवधि: 6 महीने
  • बैच क्षमता: 60 से 120 छात्र
  • अध्ययन माध्यम: हिंदी
  • कोचिंग स्थान: निर्धारित परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र, आरा (भोजपुर)

Bihar Free Coaching Scheme 2026-Selection Process

आप सभी छात्र-छात्राओं को पूरे विस्तार पूर्वक हम बता देना चाहते हैं कि इस स्कीम का लाभ लेने के लिए चयन प्रक्रिया किस तरीके से होगी इसके बारे में भी कुछ डिटेल्स में जानकारी दिया गया है-

  1. लिखित परीक्षा (बहुविकल्पीय प्रश्न)
  2. मेरिट लिस्ट का प्रकाशन
  3. दस्तावेज सत्यापन
  4. प्रशिक्षण केंद्र में नामांकन

Read Also – Bihar Deled Admission 2026 : नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन शुरू | पात्रता, एग्जाम पैटर्न, सिलेबस, आवेदन प्रक्रिया

Bihar Free Coaching Scheme 2026-Eligibility Criteria

जाति संबंधी पात्रता

अभ्यर्थी अनुसूचित जाति (SC) या अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग से संबंधित होना चाहिए।

निवास

आवेदक बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।

शैक्षणिक योग्यता

संबंधित प्रतियोगी परीक्षा के अनुसार न्यूनतम योग्यता होनी चाहिए।

उपस्थिति अनिवार्यता

प्रशिक्षण के दौरान 75% उपस्थिति अनिवार्य होगी।

आय सीमा

अभ्यर्थी या उसके माता-पिता की वार्षिक आय ₹2,50,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।

Bihar Free Coaching Scheme 2026-Railway / Banking Date

प्रक्रिया तिथि
आवेदन की अंतिम तिथि 10/03/2026
नामांकन परीक्षा 17/03/2026
परिणाम 23–30/03/2026
प्रशिक्षण प्रारंभ 01/04/2026

Bihar Free Coaching Scheme 2026-Required Documents

आप सभी आवेदक को हम पूरे विस्तार पूर्वक बता देना चाहते हैं अगर आप ही इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो कौन-कौन से दस्तावेज की जरूरत होगी इसके बारे में जानकारी समझे-

  • 10वीं / 12वीं की मार्कशीट
  • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST)
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर

How To Apply Bihar Free Coaching Scheme 2026

आप सभी आवेदक को हम बता देना चाहते हैं कि अगर अभी इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते तो आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन के माध्यम से रखा गया है जिसमें आपको कुछ स्टेप को फॉलो करके आवेदन करना है जो निम्न प्रकार से है-

  • विहित प्रपत्र में पूर्ण आवेदन जिला कल्याण पदाधिकारी, भोजपुर या निदेषक, प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केन्द, भोजपुर को निबंधित डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से समर्पित किया जाना है या आवेदक स्वंय भी प्राक् परीक्षा प्रषिक्षण केन्द्र आरा (भोजपुर) के कार्यालय में अपना आवेदन-पत्र हाथों-हाथ जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र का विहित प्रारूप कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है

आवेदन के साथ अपना सभी शैक्षणिक अंक पत्र, जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छाया प्रति एवं 3 रंगीन फोटो संलग्न करना अनिवार्य है।

निष्कर्ष

इस आर्टिकल के मदद से हमने आपके पूरे विस्तार से न केवल Bihar Free Coaching Scheme 2026 के बारे में बताया बल्कि हमने आपको इस योजना से जुड़ी हर एक जानकारी विस्तार से बता दिए ताकि अगर आप भी SC/ST कैटेगरी के छात्र-छात्राएं हैं| तो आप इसका लाभ उठा सके और इसके लिए आवेदन कर सके

यदि आप SC/ST वर्ग से आते हैं और BPSC, SSC, Banking या Railway की तैयारी कर रहे हैं, तो भोजपुर जिला प्रशासन द्वारा चलाई जा रही यह फ्री कोचिंग योजना आपके लिए सुनहरा अवसर है। समय पर आवेदन करें और अपने सपनों की सरकारी नौकरी की दिशा में एक मजबूत कदम बढ़ाएं।

Important Link 

Notice Click Here
Official Website  Click Here
Home Page Click Here
Join Us Teligram  ||  Whatsapp 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *