RTPS Application Status 2025: हमें आप सभी को बताते हुवे बहुत ही ख़ुशी हो रही है की आज के डिजिटल युग में सरकारी सेवाओं तक पहुंचना अब पहले से कहीं आसान हो गया है। बिहार सरकार ने नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए RTPS (Right to Public Service) Portal की शुरुआत की थी। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक घर बैठे ही अपने आय प्रमाण पत्र (Income Certificate), जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate) और निवास प्रमाण पत्र (Residence Certificate) बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं और उनका स्टेटस भी चेक कर सकते हैं। जिसकी सभी जानकारी इस आर्टिकल में बताने वाले है |
यदि आपने भी इन प्रमाण पत्रों में से किसी के लिए आवेदन किया है और अब यह जानना चाहते हैं कि आपका प्रमाण पत्र बना है या नहीं, तो यह लेख आपके लिए ही है। इस लेख में हम विस्तार से बताएंगे कि RTPS Application Status 2025 कैसे चेक करें और यदि सर्टिफिकेट तैयार हो गया है तो उसे डाउनलोड कैसे करें।
इस आर्टिकल के अंतिम चरण में हम आपको क्विक लिंक्स प्रदान करेंगे, ताकि आप आसानी से इसके बारे में और भी जानकारी समझ सके और इसके लिए आवेदन कर सकें

RTPS Application Status 2025-Highlights
| पोर्टल का नाम | RTPS Portal |
| लेख का नाम | RTPS Application Status 2025 |
| सेवा का प्रकार | ऑनलाइन सेवा (Online Service) |
| किसके लिए उपयोगी | सभी नागरिकों के लिए |
| चेक करने का माध्यम | ऑनलाइन (Online) |
| सर्टिफिकेट डाउनलोड माध्यम | ऑनलाइन (Online) |
| शुल्क (Charges) | निशुल्क (Free) |
| सेवाएं उपलब्ध | आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://serviceonline.bihar.gov.in |
Bihar RTPS Status 2025-आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र का स्टेटस व सर्टिफिकेट डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया ?
हमारे साथ काल में आप सभी युवाओं सहित आवेदक को हार्दिक स्वागत करता है और हमेशा करता हैं और करता ही रहेगा | जो की RTPS Portal पर अपने आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया है और अपने आवेदन का स्टेटस चेक करना चाहते हैं| वैसे सभी आवेदन को इस आर्टिकल की मदद से हम आपके पूरे विस्तार से RTPS Application Status 2025 के बारे में सभी जानकारी बताएंगे जिसके लिए आप सभी को इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा-
साथ ही साथ हम आप सभी को बता दे की RTPS Application Status 2025 को चेक करने के साथ ही साथ आपको सर्टिफिकेट कैसे डाउनलोड करना है इसकी भी जानकारी हम आपके पूरे विस्तार से बताएंगे ताकि आपको अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड करने में और स्टेटस को चेक करने में किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो
इस आर्टिकल के अंतिम चरण में हमने आपके सुविधा के लिए महत्वपूर्ण लिंक दिया है जिसका सहारा आप ले सकते हैं और इसके बारे में अधिक जानकारी समझ सकते हैं |
RRB NTPC Recruitment 2025 : RRB 8875 Graduate & Under Graduate Posts Apply Soon – Eligibility, Vacancies & Selection Process
RTPS Portal क्या है?
RTPS (Right to Public Service) पोर्टल बिहार सरकार की एक पहल है जो नागरिकों को सरकारी सेवाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रदान करने की गारंटी देता है। इसके माध्यम से आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, आवेदन की स्थिति देख सकते हैं, और सर्टिफिकेट डाउनलोड भी कर सकते हैं — वह भी बिना किसी दफ्तर के चक्कर लगाए।
यह पोर्टल पारदर्शिता, सरलता और जवाबदेही के सिद्धांत पर आधारित है। चाहे आप गाँव में हों या शहर में, इंटरनेट के जरिए आप आसानी से सभी प्रमाण पत्र सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
RTPS Application Status 2025 क्यों चेक करना ज़रूरी है?
RTPS आवेदन करने के बाद कई बार आवेदकों को यह नहीं पता चलता कि उनका आवेदन किस स्थिति में है —
क्या वह Under Process है, Approved हो चुका है, या Rejected।
RTPS Application Status चेक करने से आपको यह जानकारी मिल जाती है कि आपका प्रमाण पत्र तैयार हुआ या नहीं।
इसके अलावा, यदि किसी कारणवश आवेदन लंबित है, तो आप समय पर सुधार करवा सकते हैं।
RTPS Application Status 2025-Basic Requirements
अपने आवेदन का स्टेटस देखने के लिए आपको कुछ बुनियादी जानकारियों की आवश्यकता होगी:
- Application Reference Number (आवेदन संख्या)
- आवेदन की तिथि (Date of Application)
- आवेदक का नाम, पिता का नाम और माता का नाम
इन जानकारियों के बिना आप पोर्टल पर स्टेटस नहीं देख पाएंगे, इसलिए इन्हें आवेदन के समय सुरक्षित रखिए।
How To Check Online RTPS Application Status 2025?
यदि आपने भी अपना जाति आय निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन किए हैं जिसे आप स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो आपको कुछ स्टेप को फॉलो करना होगा जो इस प्रकार से है-
- RTPS Application Status 2025 चेक करने के लिए सबसे पहले आपको ऑफिसर वेबसाइट पर आना होगा-

- ऑफिशल वेबसाइट का होम पेज पर आने के बाद आपको नागरिक अनुभाग ” का सेक्शन मिलेगा-
- इसी क्लिक करने के बाद इसी सेक्शन मे आपको ” आवेदन की स्थिति देखें ” का विकल्प मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा-
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा-

- अब आपके यहां पर मांगे जाने वाली सभी जानकारी को दर्ज करके सबमिट का ऑप्शन पर क्लिक कर देना है-
- क्लिक करने के बाद आपके सामने इसका एक नया पेज खुलेगा जो इस प्रकार से होगा-

- अब आपके यहां पर Yes के विकल्प मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा-
- क्लिक करने के बाद आपके सामने इसका एक नया पेज खुलेगा-
- उसके बाद आप आपको आवेदक का नाम, माता का नाम औऱ पिता का नाम दर्ज करके Proceed के विकल्प पर क्लिक करना होगा-
- क्लिक करने के बाद आपके सामनेRTPS Application Status खुलकर आ जाएगा जो कि, इस प्रकार का होगा –
- अभी यहां पर आपको अपना सर्टिफिकेट बनकर तैयार हो गया होगा तो आपको Income / Caste / Resident Ceritificate का विकल्प मिलेगा लेकिन यदि नहीं बना होगा तो आपको Under Process दिखाएगा-
- अगर आपका सर्टिफिकेट बन गया है तो आपको डाउनलोड करने का ऑप्शन मिलेगा उसे पर क्लिक करके आप अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं

RTPS Jati, Niwas, Aay Certificate डाउनलोड करने की प्रक्रिया
यदि आपका आवेदन स्वीकृत (Approved) हो गया है और आपको सर्टिफिकेट नंबर प्राप्त हो गया है, तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स से सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले RTPS Portal पर जाएं।

- “नागरिक अनुभाग (Citizen Section)” में जाकर “सर्टिफिकेट डाउनलोड करें (Download Certificate)” विकल्प पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।

- यहां आपको Application Reference Number और Applicant Name (In English) दर्ज करना होगा।
- कैप्चा कोड भरें और “Download” बटन पर क्लिक करें।
- अब आपका प्रमाण पत्र PDF फॉर्मेट में डाउनलोड हो जाएगा।
- डाउनलोड किए गए दस्तावेज़ को खोलें — इसमें आपके सर्टिफिकेट का QR कोड, डिजिटल सिग्नेचर और पूरा विवरण होगा।
इस प्रकार आप आसानी से अपना RTPS Income / Caste / Residence Certificate डाउनलोड कर सकते हैं।
RTPS Application से जुड़ी सामान्य समस्याएं और समाधान
| समस्या | समाधान |
|---|---|
| आवेदन नंबर भूल गए हैं | आवेदन की रसीद या SMS से पुनः प्राप्त करें |
| वेबसाइट नहीं खुल रही | सर्वर व्यस्त होने पर कुछ देर बाद प्रयास करें |
| “Under Process” बहुत दिनों से दिखा रहा है | संबंधित ब्लॉक/सीओ ऑफिस से संपर्क करें |
| सर्टिफिकेट डाउनलोड नहीं हो रहा | इंटरनेट कनेक्शन या PDF व्यूअर जांचें |
निष्कर्ष (Conclusion)
इस लेख में हमने विस्तार से जाना कि RTPS Application Status 2025 कैसे चेक करें और कैसे अपने आय, जाति या निवास प्रमाण पत्र को डाउनलोड किया जा सकता है।
अब आपको किसी सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाने की ज़रूरत नहीं — RTPS पोर्टल ने यह सुविधा घर बैठे संभव कर दी है।
यदि आपका आवेदन अभी “Under Process” में है, तो घबराएं नहीं, कुछ दिनों में आपका सर्टिफिकेट तैयार हो जाएगा।
और यदि सर्टिफिकेट बन चुका है, तो ऊपर बताई प्रक्रिया से आप उसे डाउनलोड कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर प्रिंट भी निकाल सकते हैं।
Important Link
| Application Status 2025 | Click Here |
| Download Certificate | Click Here |
| Official Website | Click Here |
| Home Page | Click Here |
| Join Us | Teligram || Whatsapp |





